इन्वेस्टिगेशन एंड एफआईआर मॉनिटरिंग पोर्टल’ के लिए एडीजी ने एसपी अभिषेक भारती को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
जनपद औरैया में लंबित विवेचनाओं की प्रभावी निगरानी, गुणवत्ता संवर्धन और उन्हें समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए एक अभिनव पहल की गई है। पुलिस महानिरीक्षक/एडीजी जोन कानपुर, अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोनल कार्यालय में औरैया के पुलिस अधीक्षक

औरैया। जनपद औरैया में लंबित विवेचनाओं की प्रभावी निगरानी, गुणवत्ता संवर्धन और उन्हें समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए एक अभिनव पहल की गई है। पुलिस महानिरीक्षक/एडीजी जोन कानपुर, अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोनल कार्यालय में औरैया के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक भारती को उनके द्वारा विकसित किए गए ‘INVESTIGATION & FIR MONITORING PORTAL’ के नवाचारपूर्ण विकास एवं सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। यह डिजिटल पोर्टल विवेचनाओं की सतत मॉनिटरिंग, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाने के साथ-साथ अनुसंधान कार्यों के समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस तकनीक-सक्षम पोर्टल के माध्यम से मुकदमों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक उत्तरदायी व आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।



