उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति अभियान बरौर कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में छात्राओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक,दी गई कानूनी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को थाना बरौर की महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं बालिकाओं को जागरूक किया गया

पुखरायां।मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को थाना बरौर की महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।सोमवार को कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में छात्राओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी हेमा सोनी ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा,कांस्टेबल महेंद्र नेटवाल समेत बड़ी संख्या में छात्राएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button