उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

जल्द बदलेंगे यूपी के मौसम के मिजाज, छाएगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अक्टूबर अंत तक सुबह और रात में आसमान में हल्के बादलों का असर दिख सकता है। रात में कोहरा और सुबह ओस की बूंदे दिखने लगेंगी।

एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अक्टूबर अंत तक सुबह और रात में आसमान में हल्के बादलों का असर दिख सकता है। रात में कोहरा और सुबह ओस की बूंदे दिखने लगेंगी। 30 अक्टूबर से रात और सुबह का तापमान नीचे जा सकता है, फिलहाल पूरे अक्टूबर मौसम इसी तरह बना रहेगा लेकिन नवंबर तेज ठंड और घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है।आज मंगलवार को भी मौसम साफ और शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आज मंगलवार को, लखनऊ, नोएडा से लेकर गोरखपुर वाराणसी तक आसमान साफ और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। दिन में धूप तो रात के समय ठंडक महसूस हो सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री अधिकतम तो न्यूनतम 18-20 डिग्री तक रहेगा।आने वाले तीन दिन में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है। साथ ही हवा की रफ्तार कम रहेगी और नमी का स्तर भी सामान्य रहेगा। 26 अक्टूबर तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा और सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इस बीच न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button