कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अटेवा जिला कार्यकारिणी की बैठक में हुआ संगठन विस्तार

पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक अकबरपुर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

Story Highlights
  • एक अगस्त से पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसदों के घर घंटी बजाओ कार्यक्रम

अमन यात्रा, कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक अकबरपुर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। हाल ही में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में संपन्न हुई पेंशन यात्रा में लगातार 33 दिन तक कानपुर देहात से जुड़े रहे प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

SUNIT AD
विज्ञापन

आगे की कार्य योजना बताते हुए जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि 1 अगस्त से 9 अगस्त तक सांसदों के घर जाकर घंटी बजाओ कार्यक्रम है। कानपुर देहात के चारों सांसदों के घर जाकर हम सभी उनसे पुरानी पेंशन की मांग करेंगे। मंडल अध्यक्ष पंकज संखवार ने कहा कि आगामी दिल्ली रैली में कानपुर देहात से 3000 लोगों के जाने का लक्ष्य है। प्रदेश सह संयोजिका ज्योति शिखा मिश्रा ने आगामी 30 जुलाई को लखनऊ में होने वाले महिला सम्मेलन में सभी महिला पदाधिकारियों से शामिल होने की अपील की। बैठक का संचालन महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर ने किया।

IMG 20230709 WA0009

संगठन का विस्तार करते हुए महिला प्रकोष्ठ में पूर्णिमा सिंह और निलिशा संखवार जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जय श्री अवस्थी ब्लॉक संयोजिका मैथा विमलेश प्रजापति ब्लॉक सह संयोजिका मैथा दीपिका राजपूत ब्लॉक सहसंयोजिका झींझक दीपिका सचान ब्लॉक महामंत्री अमरौधा आरती कटियार ब्लॉक सहसंयोजिका राजपुर सारिका कटियार ब्लॉक सहसंयोजिका संदलपुर प्रिया पांडे ब्लॉक महामंत्री संदलपुर प्रीती शर्मा ब्लॉक संगठन मंत्री संदलपुर नीता देवी ब्लॉक महामंत्री अकबरपुर आराधना सिंह ब्लॉक सहसंयोजिका अकबरपुर वही पुरुष प्रकोष्ठ में उपेंद्र कटियार जिला मंत्री जयराम लाहौरिया जिलामंत्री महेंद्र यादव जिला संयुक्त मंत्री राघवेंद्र सिंह जिला आई टी सेल सहप्रभारी संजीव कटियार जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी सैयद फरहान कार्यकारी ब्लॉक संयोजक राजपुर दीपक कटियार ब्लॉक महामंत्री राजपुर राघुवेन्द्र सिंह ब्लॉक महामंत्री अमरौधा के पद पर मनोनीत किया गया।

IMG 20230709 WA0008

बैठक का संचालन महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर ने किया। दौरान राजेश सिंह चौहान अनुपम प्रजापति मृदुला तिवारी बिहारीलाल राजेश श्रीवास्तव अनिरुद्ध सिंह देवेंद्र सिंह विकास सिंघल रमेंद्र सिंह सोनू सिंह मानवेंद्र सिंह प्रदीप निरंजन आलोक दीक्षित सुखदेव बाबू अखिलेश कठेरिया एवं मीडिया प्रभारी अनन्त त्रिवेदी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button