कानपुर देहात में बुजुर्ग ने गला रेतकर की आत्महत्या,गजनेर सीएचसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम
कानपुर देहात में एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार औजार से गला रेतकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान थाना रेउना घाटमपुर कानपुर नगर के अकबरपुर झबैया गांव निवासी 65 वर्षीय महेश कुशवाहा के रूप में हुई है

- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार औजार से गला रेतकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान थाना रेउना घाटमपुर कानपुर नगर के अकबरपुर झबैया गांव निवासी 65 वर्षीय महेश कुशवाहा के रूप में हुई है।महेश ने शनिवार दोपहर करीब 1.00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में किसी धारदार औजार से अपना गला रेत लिया।जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजन महेश को आनन फानन में उपचार के लिए गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन के द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही गजनेर पुलिस ने तत्काल मौके पर जांच पड़ताल की।परिजनों के मुताबिक मृतक महेश तीन चार वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थे।शायद इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



