कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण वाले आवेदन पत्रों में संशोधन करने के दिए गए निर्देश

परिषदीय शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के बाद अंत: जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण होगा।

कानपुर देहात। परिषदीय शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के बाद अंत: जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण होगा।

AD KRVA
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एनआईसी के पोर्टल पर जो रजिस्ट्रेशन पत्र उपलब्ध हैं और जिनमें त्रुटि पूर्ण विवरण के कारण जोड़ा बनाने की कार्रवाई करने में शिक्षक शिक्षकों को कठिनाई हो रही है अर्थात उनके रजिस्ट्रेशन पत्रों में त्रुटि के कारण जोड़ा नहीं बनाया जा सकता है उनका विवरण निर्धारित प्रारूप में तीन दिवस के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रारूप में जनपद का नाम, शिक्षक / शिक्षिका का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रिसेट किए जाने का कारण एवं अगर कोई अभियुक्ति हो तो इसकी सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को अवगत कराया है कि कतिपय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के त्रुटिपूर्ण विवरण के कारण जोड़ा बनाने की कार्यवाही करने में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कठिनाई हो रही है। जिसके दृष्टिगत सचिव ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि वे ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं जिनके द्वारा रजिस्ट्रेशन पत्रों में त्रुटि के कारण अद्यतन जोड़ा नहीं बनाया जा सका है का विवरण निर्धारित प्रारूप पर 3 दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि स्थानांतर की अग्रिम प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

Related Articles

AD
Back to top button