उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गठित टीमें विभिन्न कंपनियों में जाकर उद्यमी प्रतिनिधियों,श्रमिक बंधुओं से करें संवाद स्थापित, दें जानकारी: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट बैठक की गई

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गठित टीमें विभिन्न कंपनियों में जाकर उद्यमी प्रतिनिधियों,श्रमिक बंधुओं से संवाद स्थापित करें तथा श्रमिक बंधुओ को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर के बारे में जागरूक करने, शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं श्रमिक हित से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी कंपनियों में न्यूनतम मजदूरी दरों की सूची, हेल्पलाइन नंबर (9984361936 एवं 7054835123) एवं शिकायत पेटिका अनिवार्य रूप से चस्पा/स्थापित कराने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रमिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button