कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस का ‘शक्ति’ अवतार: श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के तेवर सख्त, शोहदों की खैर नहीं

बाजारों में उतरीं 'शक्ति दीदियां', बेटियों को सिखाया सुरक्षा का पाठ

कानपुर देहात। जनपद की बेटियों और महिलाओं को निडर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को पूरे जिले में “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस का एक अलग ही ‘धाकड़’ अंदाज देखने को मिला। सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की टोलियों ने उतरकर न सिर्फ सुरक्षा का भरोसा दिलाया, बल्कि शोहदों और अपराधियों को कड़ा संदेश भी दिया कि अब बेटियों की तरफ आंख उठाना भारी पड़ेगा।

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं और महिलाओं को उनकी असली ताकत का अहसास कराया। उन्हें बताया गया कि 1090 (महिला शक्ति लाइन) और 112 जैसी सेवाएं उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात हैं। संवाद के दौरान पुलिस ने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों जैसे फिशिंग और सोशल मीडिया स्टॉकिंग से बचने के लिए ‘स्मार्ट टिप्स’ भी साझा किए। युवतियों को ‘UPCOP’ ऐप के इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के तरीके समझाए गए।

पुलिस टीमों ने कानूनी जानकारी देते हुए पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और दहेज निषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद के किसी भी कोने में महिला सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अभियान का असर बाजारों में साफ दिखा, जहाँ पुलिस की मौजूदगी ने महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव जगाया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: स्वादिष्ट तहरी बनाकर प्राथमिक विद्यालय रमऊ की राजकुमारी ने जीता प्रथम पुरस्कार

Related Articles

AD
Back to top button