उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक अवैध तमंचा कारतूस समेत धरा गया

अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना डेरापुर पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए बुधवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है

पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना डेरापुर पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए बुधवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने बुधवार रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर औरैया जनपद के सहायल थाना अंतर्गत मुगरिया निवासी अजय कुमार को एक देशी अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button