उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन डिप्टी सीएमओ ने किया उदघाटन,साफ सफाई रखने के दिए निर्देश

डेरापुर तहसील क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।डिप्टी सीएमओ डॉ एस एल वर्मा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया

Story Highlights
  • 63 मरीजों को मिला उपचार

पुखरायां। डेरापुर तहसील क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।डिप्टी सीएमओ डॉ एस एल वर्मा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कुल 63 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इनमें एक मरीज में मलेरिया,छः में शुगर और 15 मरीजों में ब्लड़ प्रेशर की जांच की गई।मरीजों को निशुल्क दवाएं भी मुहैया कराई गईं।मेले के दौरान डेंगू,मलेरिया और मच्छर जनित रोगों से बचाव के तरीके भी समझाए गए।डिप्टी सीएमओ डॉ एस एल वर्मा ने अस्पताल परिसर और दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य केंद्र में एक कक्ष की छत टूटी होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई ताकि उसकी मरम्मत कराई जा सके।इस मौके पर डॉ अमीकांत त्रिपाठी,डॉक्टर अनुपम सिंह,डॉक्टर तरुण गोयल,डॉक्टर संध्या देवी,डॉक्टर तौफीक अहमद समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button