कानपुर देहात : रूरा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट,तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रूरा थाना क्षेत्र के अमौली गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट का मामला सामने आया है।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के अमौली गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमौली निवासी शम्मो देवी ने पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी अस्मिन का विवाह वर्ष 2023 में औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के बरके पुरवा निवासी जिब्रील से हुआ था।शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालवालों ने अस्मिन से दो लाख रुपए दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।शम्मोंं देवी के मुताबिक उन्होंने रिश्तेदारों के माध्यम से दामाद जिब्रील,ससुर जहूर और सास नजमा को समझाने बुझाने का प्रयास किया परन्तु ससुराल वालों ने अस्मिन का उत्पीड़न बंद नहीं किया।30 अक्टूबर को अस्मिन के साथ मारपीट की गई।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए अमौली अस्पताल में भर्ती कराया गया।थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट और धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



