कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवा उत्सव प्रतियोगिता में अनुभव समूह ने पहला स्थान प्राप्त किया

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जनपद के कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आयी मशाल रैली का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों, स्काउट के बच्चे अपने बैंड के साथ द्वारा मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ-साथ चले।

Story Highlights
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली का जनपद कानपुर देहात में किया गया स्वागत

अमन यात्रा, कानपुर देहात।  खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जनपद के कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आयी मशाल रैली का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों, स्काउट के बच्चे अपने बैंड के साथ द्वारा मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ-साथ चले।

photo 11 1 1

यह मशाल रैली का उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शुभारंभ किया गया, इसके उपरांत यह मशाल रैली द्वारा युवाओं के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार हेतु हिंदी भवन अकबरपुर में चल रहे युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसमें अकबरपुर रनिया सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिलाधिकारी नेहा जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे आदि द्वारा मशाल टीम को बुके व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

photo 12 1 1

इसके उपरांत युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे नेहरू युवा, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय दल के युवक/ महिला, मंगल दल/ स्वयं सेवकों आदि युवाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें युवाओं को पुरस्कृत मुख्य अतिथि द्वारा किया गया, इस दौरान युवा उत्सव प्रतियोगिता में अनुभव समूह ने पहला स्थान प्राप्त किया।

cd10 scaled

इसके उपरांत सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संबोधित करते हुए कहा कि यह युवा उत्सव कार्यक्रम एवं मशाल रैली का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा चुका है जिसके माध्यम से युवाओं में खेल की प्रतिभा को निखारने में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा, इसमें जनपद के सभी खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करें और अपने जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें तथा अपने माता-पिता का भी सभी युवा सम्मान करें तथा उनका आशीर्वाद अवश्य ले।

cd8

उन्होंने कहा कि अपने खेल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खेलो तक अवश्य पहुंचे। मशाल टीम प्रभारी प्रिंस तिवारी व मैनचेस्टर चंद्रसेन चौधरी के नेतृत्व में जनपद में मशाल यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इसके पूर्व मसाल रैली का कन्नौज बॉर्डर से रसूलाबाद कानपुर देहात जनपद में प्रवेश करने पर रसूलाबाद उप जिलाधिकारी नीलिमा यादव एवं क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद द्वारा भी स्वागत किया गया। इस मौके पर उपनिदेशक खेल, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला नेहरू युवा केंद्र अधिकारी आदि अधिकारीगण एवं भारी संख्या में युवा आदि प्रतिभागी गण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button