भोगनीपुर में ईद की बढ़ी रौनक: मुस्लिम भाइयों के बीच पहुंचे सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु, गले मिलकर दी मुबारकबाद
अहरौली शेख, पुखरायां और भोगनीपुर में कार्यकर्ताओं संग किया दौरा, आपसी भाईचारे और कौमी एकता की पेश की मिसाल

भोगनीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर क्षेत्र का सघन दौरा किया। उन्होंने अहरौली शेख, पुखरायां और भोगनीपुर कस्बे में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें पवित्र त्योहार की मुबारकबाद दी। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव और भाईचारे का अनूठा माहौल देखने को मिला।
सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने सभी को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार हमारे समाज में आपसी प्रेम, समर्पण और कौमी एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने देश और क्षेत्र में अमन-चैन व तरक्की की कामना की। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशिफ खान, ओवैस दीवान, हलीम खान, पूर्व प्रधान शोएब सिद्दीकी और पूर्व प्रधान मुस्तकीम खान ने भी लोगों से मिलकर त्योहार की खुशियां बांटीं। इसके साथ ही भोगनीपुर के प्रधान अनीस मलिक, आफताब कुरेशी, सरून खान और युसूफ खान ने सपा नेता का स्वागत किया।
इस जनसंपर्क और मुबारकबाद कार्यक्रम के दौरान जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना ठाकुर, सूरज दिवाकर, प्रदीप संखवार, सिद्धार्थ पाल, अजमेर सिंह, श्रवण विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान बृजेश सचान, सानू दिवाकर, आशीष सैनी, पूर्व प्रधान नरेश राठौर और पप्पू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर त्योहार की बधाई दी।
ये भी पढे- डेरापुर में अकीदत के साथ मनाया गया ईद उल अज़हा का पर्व, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम



