कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

माता- पिता की स्मृति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन

मलासा विकासखंड के देवीपुर स्थित मां गुमता रज्जन सेवा आश्रम में रविवार को माता पिता की स्मृति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

Story Highlights
  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय यादव महासभा इंजीनियर राम अवतार यादव की अगुवाई में माता, पिता की स्मृति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर स्थित मां गुमता रज्जन सेवा आश्रम में रविवार को माता पिता की स्मृति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।विकासखंड के देवीपुर स्थित मां गुमता रज्जन आश्रम में रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय यादव महासभा इंजीनियर राम अवतार यादव की अगुवाई में माता, पिता की स्मृति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

IMG 20221225 WA0030

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर देहात लाखन सिंह यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वहीं कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों,शिक्षकों तथा आशाओं ने भी मौजूदगी दर्ज कराई इस अवसर पर कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र भेटकर उनका सम्मान किया गया ।

IMG 20221225 WA0031

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव ने मौजूद लोगों को संबोधन भी किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा सर्वोपरि है इससे बढ़कर जीवन में कुछ भी भी है इसलिए हम सभी को अपने माता पिता की सेवा अवश्य ही करना चाहिए तथा उनका सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर पूर्व डी आई जी तथा यादव समाज के अध्यक्ष कप्तान सिंह को इंजीनियर राम अवतार यादव के द्वारा चांदी का मुकुट भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

IMG 20221225 WA0033

इस मौके पर संदीप कश्यप,आनंद यादव,कल्लू यादव,राधे मां,बनारसी बाबू पाल,शिवकुमार,पूर्व जिला सचिव अनूप सिंह जादौन,ग्राम प्रधान जिलेदार,राधेश्याम,गोविंद यादव,उमेश चंद्र, चरन सिंह यादव, पुष्पेंद्र सचान,बीरेंद्र निषाद,मानसिंह यादव ,कपिल देव शर्मा सहित क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button