कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: समाजवादी पार्टी ने शुरू किया ‘वोट बनवाओ’ महाअभियान

जिला अध्यक्ष अरुण बबलू राजा की अगुवाई में हुई बैठक, मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर

कानपुर देहात। आज समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरवन खेड़ा में एसआईआर (SIR) के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण और नए वोट बनवाने के कार्य में तेजी लाना था।

बैठक में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण बबलू राजा, विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर चौहान, प्रदेश कार्यालय से नियुक्त प्रभारी गुड्डू यादव (प्रदेश सचिव, सपा), प्रदेश सचिव वीर सिंह यादव सहित समस्त जॉन इंचार्ज, बूथ प्रभारी, और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।


नए सिरे से वोट बनवाने का निर्देश

समाजवादी पार्टी के वोटर लिस्ट के जनपद प्रभारी नरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में सभी के वोट डिलीट हो चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि नए सिरे से वोट बनवाने का कार्य तुरंत चालू करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता फॉर्म भरकर 2003 की वोटर लिस्ट का क्रमांक संख्या या एपिक आईडी डालकर अपना वोट बनवाने का कार्य करें, क्योंकि वोट ही हमारी नागरिकता है।

जिला अध्यक्ष अरुण बबलू राजा ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ता गाँव-गाँव और शहर के घर-घर जाकर समस्त ग्रामवासी व शहरी लोगों के वोट बनवाने का कार्य करेगा।


मतदाता भ्रमित, कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील

समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट एक देश के विकास में बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन सरकार ने वोट बनवाने में इतनी कठिनाई कर दी है कि मतदाता भ्रमित हो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपना वोट तो बनाएँ ही, साथ ही लोगों के वोट बनवाने में भी सहयोग करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट बनवाना है, बीएलओ (BLO) से अपना फॉर्म प्राप्त करना है, और फॉर्म बीएलओ को ज़रूर देना है, साथ ही उसकी रिसीविंग भी प्राप्त करनी है। इस महत्वपूर्ण बैठक के मौके पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button