कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

परौंख ग्राम की सरजमीं पर पड़े राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी के कदम

परौंख गांव का इंतजार खत्म हो गया और राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने पैतृक ग्राम पहुँच गए, उनके आने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भी आगमन हो चुका है। एसपीजी सुरक्षा के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । परौंख गांव का इंतजार खत्म हो गया और राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने पैतृक ग्राम पहुँच गए, उनके आने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भी आगमन हो चुका है।
एसपीजी सुरक्षा के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल में प्रशासनिक अफसरों का अमला मौजूद है। गांव में चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात है और मंच की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। कोई भी मंच तक न पहुंच सके, इसके लिए सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मंच पर अतिथियों के स्वागत के लिए पुलिस बैंड पार्टी भी बिल्कुल तैयार है। परौंख के लोगों को महामहिम और प्रधानमंत्री को देखने का बेसब्री से इंतजार है। पुलिस की निगरानी में ग्रामीणों ने घरों की छतों पर पहले से ही डेरा जमा लिया। गांव में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार भी आ गए हैं, जिनकी जांच भी कराई गई है।

राष्ट्रपति पथरी देवी मंदिर पहुंचे और परौंख में उतरा प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द परौंख गांव के पथरी देवी मंदिर में पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हेलीकाप्टर भी परौंख गांव में उतर गया है। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी हेलीपैड से पथरी देवी मंदिर के लिए रवाना हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button