कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भगवान बुद्ध का दर्शन जीवन जीने की कला सिखाता है : जीतेन्द्र संखवार

भगवान बुद्ध का दर्शन जीवन जीने की कला सिखाता है।उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत और आदर्श युवा पीढ़ी और नौनिहालों के प्रारंभिक जीवन का स्तर सुधारने के लिए बेहद सहायक है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।भगवान बुद्ध का दर्शन जीवन जीने की कला सिखाता है।उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत और आदर्श युवा पीढ़ी और नौनिहालों के प्रारंभिक जीवन का स्तर सुधारने के लिए बेहद सहायक है। भगवान बुद्ध के जीवन से ज्ञान प्राप्त कर व्यक्ति अपने अंदर के प्रकाश की ज्योति को प्रज्जवलित कर सकता है।

यह विचार बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने सोमवार को अकबरपुर रनियां विधानसभा के ग्राम बरौला में बुद्ध कथा के समापन के दौरान व्यक्त किए।जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार ने कहा कि दुनियां को मैत्रीय और करुणा के सूत्र में बांधने का मार्ग बुद्ध के उपदेशों से ही संभव है।

इस मौके पर जिला सचिव जवाहर संखवार,जिला कार्यकारिणी सदस्य उदय प्रकाश संखवार,विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर शिवप्रकाश उर्फ शिवा गुज्जर,पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार,पूर्व विधानसभा महासचिव रसूलाबाद रमन सिंह,एडवोकेट सर्वेंद्र कमल,ग्राम प्रधान मुक्तापुर अनिल कुमार,सेक्टर अध्यक्ष असंदा शिवशंकर,सेक्टर सचिव बरौला राधेलाल बौद्ध सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button