उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सेवारत शिक्षकों को टीईटी से राहत और नियम विरुद्ध समायोजन के विरोध में शिक्षकों ने बनाई रणनीति

सेवारत शिक्षकों को अनिवार्य टीईटी से राहत दिलाने और वर्तमान में चल रही समायोजन प्रक्रिया की अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की रणनीतिक बैठक शनिवार को बीआरसी अकबरपुर में संपन्न हुई

कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों को अनिवार्य टीईटी से राहत दिलाने और वर्तमान में चल रही समायोजन प्रक्रिया की अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की रणनीतिक बैठक शनिवार को बीआरसी अकबरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई टीईटी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद संगठन संसद से सड़क तक संघर्ष की रणनीति तैयार करेगा। किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाने दी जाएगी। बिना किसी स्थाई नीति के हो रहे समायोजन का विरोध कर पूरे प्रदेश में एक समान नीति लागू कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने जनपद में लंबित समस्याओं वेतन कटौती, एक दिन की वेतन बहाली, लंबित एरियर, अवरुद्ध वेतन वृद्धि, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से गायब सर्विस बुक, सरप्लस समायोजन, मर्ज विद्यालयों के लिए स्पष्ट दिशा निर्देशों का अभाव आदि समस्याओं को लेकर आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। उपस्थित शिक्षकों के द्वारा संगठन के ज्ञापन पर हुई सकारात्मक कार्यवाहियों के लिए जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा की गई। इस दौरान जिला महामंत्री सुनील कुमार सचान, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी, संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, अमित तिवारी, नौशाद अहमद, देवेंद्र तिवारी, सुभाष दीक्षित, नीरज गुप्ता, मनोज गुप्ता, जयशंकर द्विवेदी, राम जी, मयंक मिश्रा, गौरव सिंह, हेमंत सिंह, जितेंद्र पांडेय, अमित द्विवेदी, प्रताप सिंह, मुकेश बाबू, अतुल शुक्ला, अजय कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button