कानपुर देहात में एक ही रात में दो घरों में चोरी,परिवार सोता रहा
कानपुर देहात में एक चोरी का मामला सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में बीती रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर 30 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।

- चोरों ने नगदी समेत जेवरात किए पार,पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात में एक चोरी का मामला सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में बीती रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर 30 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।चोर पहले दिनेश के घर में घुसे।परिवार के सोने के दौरान उन्होंने आलमारी में रखे 30 हजार रूपये नगद और जेवरात चुरा लिए।सुबह दिनेश की बेटी खुशी को घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला।
इसी रात चोर जीवन सिंह के घर में घुस गए।उनकी पत्नी वंदना,संतोषी और रोशनी बरामदे में सो रही थीं।चोरों ने जीने का सहारा लेकर घर में प्रवेश किया तथा बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।सुबह करीब चार बजे वंदना की नींद खुली तो उन्हें चोरी का पता चला।
सूचना मिलने पर थाना मंगलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



