कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मूसानगर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

01 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक कृष्णा को सकुशल बरामद कर उसकी माता श्रीमती पूजा पत्नी अवधेश के सुपुर्द किया गया।

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना मूसानगर क्षेत्रान्तर्गत श्री बालाजी धाम में बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मूसानगर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

इसी दौरान श्रीमती पूजा पत्नी अवधेश, निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना रेउना, जनपद कानपुर नगर द्वारा सूचना दी गई कि उनका 03 वर्षीय पुत्र कृष्णा मेले की भीड़ में कहीं गुम हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष मूसानगर द्वारा मय पुलिस टीम तत्काल बच्चे की तलाश एवं खोजबीन प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से लगभग 01 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक कृष्णा को सकुशल बरामद कर उसकी माता श्रीमती पूजा पत्नी अवधेश के सुपुर्द किया गया।

बालक की सकुशल बरामदगी पर उसकी माता द्वारा थाना मूसानगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button