उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पिता से बहस के बाद मां,बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी रनियां में एक मां और बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।इस घटना में बेटी की मौत हो गई जबकि मां की स्थित गंभीर बताई जा रही है

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी रनियां में एक मां और बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।इस घटना में बेटी की मौत हो गई जबकि मां की स्थित गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि महिला के पति महेंद्र मध्य प्रदेश के बदरवास में नौकरी करते हैं।महेंद्र की अपनी पत्नी सुमन और बेटी और पूर्णिमा से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। परिजनों के मुताबिक इसके बाद मां और बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी।हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।जहां उपचार के दौरान बेटी पूर्णिमा की मौत हो गई वहीं सुमन की हालत गंभीर देख उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है।घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button