कानपुर देहात

यूपीः 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव के लिए उन सीटों को छोड़कर आवेदन आमंत्रित कर रही है। जहां वर्तमान में पार्टी के विधायक हैं.

Story Highlights
  • समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों से मांगे आवेदन
  • योगेंद्र कुशवाहा (योगी)ने अभी से डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। 

कानपुर देहात, ज्ञान सिंह विशेष संवाददाता।  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव के लिए उन सीटों को छोड़कर आवेदन आमंत्रित कर रही है। जहां वर्तमान में पार्टी के विधायक हैं| सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है सम्भावित उम्मीदवार 26 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर एकजुटता का किया आह्वान, विपक्षी समाजवादी पार्टी सपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।

 

ये भी पढ़े- बाढ़ पीड़ितों हेतु बबलू राजा ने चलाया समाजवादी भंडारा

 

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा है कि सपा 2022 के चुनावों के लिए, वर्तमान विधायकों और जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। उन्हें छोड़कर अन्य सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। अखिलेश ने यूपी के जनहितकारी चातुर्दिक विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान भी किया है।  वहीँ सपा से 206 अकबरपुर रानियां विधानसभा से सम्भावित प्रत्याशी योगेंद्र कुशवाहा (योगी)ने अभी से डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

 

ये भी पढ़े-   जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया गया राशन सामग्री का वितरण

 

जिसमे आज पंचमुखी गांवों में भँवरपुर, सुमेरपुर, हांसपुर, गोसाईंपुर चैनपुर आदि गांवों में जन सम्पर्क किया जिसमे रामबालक कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा, रामनरेश प्रधान, गजेन्द्र यादव, सुंदर विष्वकर्मा(धाकड़), जयवीर सिंह निषाद, लाला यादव प्रेमधारा, कमल यादव आदि लोगों ने चुनाव में पूर्ण सहयोग का आस्वासन दिया।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button