कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का महाएक्शन 24 घंटे में ढूंढ निकाले दो मासूम, परिजनों के आंसू थमे

भोगनीपुर पुलिस की जांबाजी से घर लौटे पर्व और अर्श खाकी की मुस्तैदी देख हर कोई कर रहा सलाम

कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर क्षेत्र से पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को बयां करने वाली एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए भोगनीपुर थाना पुलिस ने दो नाबालिग अपहृत बालकों को महज 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के चेहरों पर खुशियां लौटा दी हैं।

यह पूरा मामला 16 मई 2026 का है, जब शाम करीब सवा चार बजे दो बच्चे अचानक लापता हो गए थे। इस संबंध में अगले दिन 17 मई 2026 को दोनों पीड़ित बालकों के पिताओं द्वारा एक संयुक्त तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 167/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और ऑपरेशन मुस्कान के तहत अथक प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस टीम ने अपनी लगन और कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गुमशुदा बालक पर्व सचान (उम्र 13 वर्ष) पुत्र रोहित सचान निवासी सिनेमा गली पुखरायां और अर्श (उम्र 11 वर्ष) पुत्र मो0 अशफाक निवासी कस्बा व थाना भोगनीपुर को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही 17 मई 2026 को सकुशल ढूंढ निकाला। बरामद किए गए दोनों बच्चों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। अपने जिगर के टुकड़ों को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने कानपुर देहात पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए इस जांबाज टीम की जमकर तारीफ की। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में भोगनीपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह, पुखरायां चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल प्रीती सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं।


ये भी पढे-  सावधान! कानपुर देहात में ‘CBI अफसर’ बनकर फोन पर धमकाया, फिर ऐसे उड़ाए हजारों रुपये, पुलिस ने किया बड़ा चमत्कार


Related Articles

AD
Back to top button