कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 400 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया।

Story Highlights
  • अलग-अलग रोगों से पीड़ित करीब 400 मरीजों का किय गया उपचार

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 400 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया।इस दौरान मरीजों की अलग अलग बीमारियों की जांच की गई तथा उनका कोविड सैंपल भी लिया गया।इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

ये भी पढ़े – प्राथमिक विद्यालय के बनने से क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा :  राज्यमंत्री प्रतिभा 

शनिवार को पुखरायां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 400 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर मनोज तथा डॉक्टर राजवीर सिंह द्वारा किया गया।नाक,कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज ने बताया कि शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाधिक खांसी,जुकाम तथा वायरल पीड़ित मरीजों का उपचार उनके द्वारा किया गया तथा पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से पेट की बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या में भी कुछ इजाफा हुआ है।इस दौरान करीब 40 मरीजों की कोविड जांच की गई तथा 40 मरीजों की सीबीसी, एमपी, ए एनसी,पीएनसी,शुगर इत्यादि बीमारियों की जांच भी की गई।

PHOTO 10

ये भी पढ़े –  सीडीओ सौम्या ने ग्राम पंचायत पतारी में बने आंगनवाडी केंद्र का किया औचक निरिक्षण, कई से मांगे स्पष्टीकरण

इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।दिन के समय बाहर निकलने पर फुल आस्तीन के ही कपड़े पहनने तथा रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की बात भी कही।इस मौके पर समस्त चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button