लोकसभा चुनाव परिणाम में कानपुर देहात में जालौन गरौठा,इटावा,कन्नौज संसदीय सीटों पर समाजवादी पार्टी ने लहराया परचम,कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मंगलवार को घोषित लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिणाम में जनपद कानपुर देहात की जालौन गरौठा, इटावा, और कन्नौज संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया जिससे साबित हो गया कि सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा की मेहनत रंग लाई वही जालौन गरौठा लोकसभा सीट में शामिल भोगनीपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार की शानदार जीत का श्रेय सपा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा एवं समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री को जाता है

पुखरायां। मंगलवार को घोषित लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिणाम में जनपद कानपुर देहात की जालौन गरौठा, इटावा, और कन्नौज संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया जिससे साबित हो गया कि सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा की मेहनत रंग लाई वही जालौन गरौठा लोकसभा सीट में शामिल भोगनीपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार की शानदार जीत का श्रेय सपा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा एवं समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री को जाता है।इस अवसर पर जनपद की तीनों लोक सभा सीटों पर सपा को मिली कामयाबी में भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।
मिली जानकारी के अनुसार कन्नौज लोकसभा सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लाखों मतों से शानदार जीत हासिल की,वही जालौन गरौठा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी नारायण अहिरवार ने भोगनीपुर विधानसभा मिलाकर 53831 मतों से जीत हासिल कर जीत का परचम फहराया वहीं इटावा लोकसभा सीट का काफी हिस्सा कानपुर देहात जनपद में आता है इस लोकसभा के चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत हुई है।आज मतगणना के दौरान जनपद कानपुर देहात की तीन सीटों पर सपा ने अपना परचम फहराया।
जिसका श्रेय सपा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव बबलू राजा को जाता है जालौन गरौठा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी नारायण अहिरवार की शानदार जीत पर समाजवादी पार्टी भोगनीपुर के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, मुलायम सिंह, गंगा यादव, बद्रीनारायण, बनारसी बाबू पाल, अमन तिवारी, रामनरेश गुप्ता, अहिबरन दिवाकर, राजाराम दोहरे, बनखंडी सविता आदि सपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.