उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 232 मरीजों को मिला उपचार,जिला मलेरिया अधिकारी ने किया निरीक्षण

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 232 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई

Story Highlights
  • दिए गए बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 232 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी ने स्वास्थ्य केंदों का निरीक्षण किया तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।रविवार को तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 88 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में कुल 66 तथा जरसेन में 78 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी मारुति दीक्षित ने बरौर तथा मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां की साफ सफाई तथा चिकित्सा व्यवस्था को परखा।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने,बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए बार बार हाथों को साबुन से धोते रहने तथा किसी भी प्रकार की चिकित्सीय समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर शशि, डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी शिवम्,योगेंद्र सिंह,फहीम, दिव्यांशी,राम प्रताप,संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button