कानपुर देहात में मोटरसाइकिल व साइकिल की आमने सामने भिड़ंत,चार घायल
घायलों को उपचार के लिए रूरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा कस्बे में आज बुधवार शाम एक मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने सामने टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए रूरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसा रूरा कस्बे के बाजार वार्ड की मुख्य सड़क पर हुआ।जानकारी के मुताबिक गैजूमऊ निवासी 60 वर्षीय गुरु पंडित साइकिल से जा रहे थे तभी नहर की ओर से आ रही काले रंग की पल्सर बाइक ने सामने से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों की पहचान सराय गढ़ेवा निवासी मोटरसाइकिल सवार राजा 20 वर्ष,अक्षय 18 वर्ष तथा पुत्तन 12 वर्ष के रूप में हुई है।हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए रूरा सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां पर उनका उपचार जारी है।
ये भी पढ़े- kanpur dehat news : शादी के महज 45 दिन बाद टूटी सांसों की डोर, फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव



