उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या की अध्यक्षता में ‘‘मॉडल गांव‘‘ घर-घर खुशहाली लायेंगे कार्यशाला का आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘‘मॉडल गांव‘‘ बनायेगे घर-घर खुशहाली लायेंगे एक कार्यशाला का विकास भवन सभाकक्ष में आयोजन हुआ।

Story Highlights
  • मॉडल गांव बनाने के साथ-साथ लोगों के मानसिक विकास कराना जरूरी : सौम्या पांडे

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘‘मॉडल गांव‘‘ बनायेगे घर-घर खुशहाली लायेंगे एक कार्यशाला का विकास भवन सभाकक्ष में आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में लखनऊ से आये सचिन ने सभी उपस्थित ग्राम प्रंचायत सचिवों को बताया कि प्रत्येक गांव में कैसे विकसित करना है इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति की सोच बदलना है, इसके लिए उन्हें जागरूक करना है, जिससे गांव एक मॉडल गांव की तरह बन सके।

ये भी पढ़े-  अलविदा नमाज के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया भ्रमण, लिया जायजा 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गांव को मॉडल बनाने हेतु उस गांव में सफाई- स्वच्छ, साफ सुथरा हो, पढ़ाई-कोई अनपढ़ न रहे, कमाई-आय में वृद्धि हो, बिजली-सोलपर वाला गांव, पानी-पीने, सिंचाई, संरक्षण, रोजगार-सभी हाथ को काम, संवाद तंत्र- आधुनिक इंटरनेट, विपणन-बचने की सुविधा, खेल के मैदान हो, ओपेन जिम हो, आदर्श तालाब हो आदि इसके लिए गांव के लोगों को मानसिक विकास करना है, तभी गांव एक मॉडल गांव बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में पानी के बचत का बजट बनाना है, इसके लिए सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं सचिव एक स्टीमेट तैयार करे और इस पर कार्य करें तथा पानी कहा-कहा से आता है उसको भी देखे, उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत भवन व प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कैच द रेन के तहत रेन हार्वेस्टिंग पर कार्य करना है, इसके लिए सभी स्टीमेट तैयार कर ले, इसका प्रारंभ एक मई से सभी ग्राम पंचायतों में किया जायेगा, इसके लिए बैनर आदि की तैयारी कर ले।

ये भी पढ़े-   मेरे घर आई एक नन्ही परी कार्यक्रम के तहत सीडीओ सौम्या ने वितरित किए किट, नौनिहालों से किया लाड

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सचिव एक-एक अमृत सरोवर गांव में बनायेगे तथा उसमें गांव का गन्दा पानी न आये, इस पर भी ध्यान दे, अमृत सरोवर के पास अमृत वाटिका को भी बनवाये जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उसमें 75 पौधे भी लगवायेंगे, अमृत वाटिक बनने के बाद उसको स्वयं सहायता समूह को सौंप देंगे। अमृत सरोवर के आस पास लोगों के बैठने की व्यवस्था, लाइटे आदि की व्यवस्थाऐं की जाये। इस मौके पर सचिव, प्रधानगण आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button