उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया उपचार

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

महिला की पहचान सरिता के रूप में हुई है।सरिता की सास रज्जो ने बताया कि शुक्रवार को सरिता खेत गई हुई थी।वहां पर उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर ने सरिता का उपचार किया।

ये भी पढ़े- गोरखपुर के पडरौना को नई रेल सौगात,12 दिसंबर 2025 से दौड़ेगी नई छपरा–अमृतसर एक्सप्रेस

Related Articles

AD
Back to top button