उत्तरप्रदेश
कानपुर देहात: महिला संबंधी अपराध में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जनपद में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों

कानपुर देहात। जनपद में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों, शुभम गुप्ता उर्फ श्याम गुप्ता (33 वर्ष) निवासी झींझक और आदित्य सिंह (19 वर्ष) निवासी औरंगाबाद डालचन्द को नासिरसेडा मार्ग, रेलवे कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 17 मार्च को दर्ज हुए मुकदमे (मु0अ0सं0 67/2026) के आधार पर चौकी प्रभारी उमेश शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन अभियुक्तों को दबोचा, जिन्हें अब विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



