पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने चलाई तबादला एक्सप्रेस
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु रविवार देर शाम अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है

- उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को सौंपा गया जैनपुर चौकी का प्रभार
- रामलखन अब होंगे चौकी प्रभारी रसधान
- बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों में किया फेरबदल, पुलिस महकमें में मची खलबली
- सुधीर होंगे चौकी प्रभारी बिहारघाट
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु रविवार देर शाम अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक सुभाष कुमार को प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।वहीं उपनिरीक्षक अवनींद्र पाल को पुलिस लाइन से प्रभारी सिटीजन चार्टर सेल,उपनिरीक्षक उमर मोहम्मद खां को पुलिस लाइन से मॉनिटरिंग सेल,उपनिरीक्षक रमाकांत द्विवेदी को पुलिस लाइन से प्रभारी सदर मालखाना,उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जैनपुर थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक सुनील सिसोदिया को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर थाना गजनेर,उपनिरीक्षक ललित कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मंगटा थाना गजनेर,उपनिरीक्षक रामलखन को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रसधान थाना सिकंदरा,उपनिरीक्षक सुधीर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिहारघाट थाना डेरापुर तथा उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कांधी थाना डेरापुर नियुक्त किया गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।



