कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: तेज रप्तार ऑल्टो कार ने ऑटो में मारी टक्कर,दो किशोरियाँ घायल

कार चालक फरार, पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो किशोरियों गंभीर रूप से घायल हो गईं।एक तेज रप्तार ऑल्टो कार ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर गांव के पास गौर ईंट भट्टा के पास हुआ।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर जसवन्तनगर निवासी ऑटो चालक कुलदीप संखवार उर्फ कल्लू अपने ऑटो से भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
गौर ईंट भट्टे के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रप्तार ऑल्टो कार ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो में सवार 14 वर्षीय सलोनी और 15 वर्षीय शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद कार चालक तुरंत मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंच गई और पायलट अजय कुमार व ईएमटी सुषमा ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button