उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

महिला आयोग की सदस्य 20 अप्रैल को जनपद में करेंगी पीड़ित महिलाओं की सुनवाई  

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दिनांक 20 अप्रैल 2022 को मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं विषयक जागरूकता शिविर तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

अमन यात्रा,कानपुर देहात : जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दिनांक 20 अप्रैल 2022 को मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं विषयक जागरूकता शिविर तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त के तहत उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम कपूर की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई गेस्ट हाउस/सर्किट हाउस माती में की जायेगी, यह जनसुनवाई दिनांक 20.04.2022 को पूर्वाहन 11ः00 बजे होगी। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग आदि विभाग सम्मलित होगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा पीड़ित महिलाऐं जन सुनवाई में अपनी समस्या के निस्तारण हेतु प्रतिभाग अवश्य करें।

Related Articles

AD
Back to top button