कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता बने एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री

कानपुर देहात प्रेस क्लब के महामंत्री एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री पूर्व विधायक प्रत्याशी गोविंद नगर को एक बार पुनः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नामित किया गया है। इस अवसर पर कानपुर देहात प्रेस क्लब की टीम ने उनको बधाई दी है।

अमन यात्रा,कानपुर। कानपुर देहात प्रेस क्लब के महामंत्री एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री पूर्व विधायक प्रत्याशी गोविंद नगर को एक बार पुनः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नामित किया गया है। इस अवसर पर कानपुर देहात प्रेस क्लब की टीम ने उनको बधाई दी है। आपको बता दें कि स्कीम फॉर फ्री एंड कम्पीटेंट लीगल सर्विसेज 2010 के क्रम में विधिक सहायता प्रदान करने हेतु एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मुक्त एवं सक्षम विधिक सेवा योजना के लहत समाज के गरीब एवं असहाय आदि व्याक्तियों को उनके मुकदमों की पैरवी एवं विधिक सहायता, परामर्श उपलब्ध कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के अन्तर्गत नामिका अधिवक्ताओं का चयन किया जाता है।

ये भी पढ़े-  जोर शोर से चल रही है चॉकलेटी यादव, मनी भट्टाचार्य की फ़िल्म “दिल की लगन” की शूटिंग

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा 20 अधिवक्ता आपराधिक वाद हेतु, 14 अधिवक्ता सिविल बाद हेतु एवं 05 अधिवक्ता राजस्व वाद हेतु कुल 39 पैनल अधिवक्ताओं का चयन 10 फरवरी 2020 को किया गया था। उसी क्रम में इस वर्ष 20 पैनल अधिवक्ता नियुक्त किये गए है। जिनकी कार्यावधि 03 वर्ष की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button