उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

विधायक की पहल पर परास-इटर्रा मार्ग का पैचिंग वर्क हुआ चालू

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के इतरा गांव निवासियों ने बीते दिन रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर टांग कर जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाते हुए वोट बहिष्कार का ऐलान किया था

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के इतरा गांव निवासियों ने बीते दिन रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर टांग कर जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाते हुए वोट बहिष्कार का ऐलान किया था। वहीं सूचना पाकर पहुंचे पतरा ब्लॉक प्रमुख पति अजय सिंह ने एक माह के अंदर मार्ग के सुधारने का वादा किया था वही जर्जर रोड की समस्या पर विधायक सरोज कुरील ने भी प्रयास प्रारंभ किया था जिनके प्रयास से जर्जर मार्ग के पैचिंग वर्क का कार्य करवाने के लिए शुक्रवार को ठेकेदार द्वारा मटेरियल डलवाना प्रारंभ किया गया है रोड किनारे मटेरियल पड़ता देख गांव निवासी ग्राम प्रधान राधेश्याम तिवारी,टिंकू बाजपेई आशुतोष त्रिपाठी, विनय शर्मा अशोक कश्यप एवं पंचायत के समस्त ग्राम वासियों ने विधायक एवं ब्लाक प्रमुख पति के कार्यों के प्रति आभार जताया है।.

Related Articles

AD
Back to top button