
मृतक के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, परिवार से मिलकर बधाया ढांढस
चंदौली। बीते दिनों केशवपुर गांव में महेंद्र प्रजापति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी किया था। मौत की सूचना पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री शिवमंगल बियार, समाजसेवी रामसिंहासन सिंह मृतक के परिजनों से मिलकर सोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि यदि महेंद्र प्रजापति की हत्या हुई होगी तो खुलासा जरूर होगा। प्रशासन के तरफ से परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा। मृतक के परिवार के साथ हम सभी लोग खड़े हैं।
वही मंत्री शिवमंगल बियार ने कहा कि परिजनों के साथ पूरी तरह न्याय होगा। हम सभी लोग दुखी परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं। समाजसेवी रामसिंहासन सिंह ने कहा कि इस घटना से सभी लोग दुखी हैं। परिवार के साथ हम सभी मिलकर एक मजबूती स्तंभ के साथ खड़े हैं। इस दौरान इमरान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




