लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 15 दिनी खादी महोत्सव-2021 का उद्घाटन, लखनऊ में हो रहा है आयोजन

देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी लगातार आयोजन हो रहे हैं। इसी के अंतर्गत लखनऊ में मंगलवार से खादी महोत्सव-2021 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

लखनऊ, अमन यात्रा । देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश में भी लगातार आयोजन हो रहे हैं। इसी के अंतर्गत लखनऊ में मंगलवार से खादी महोत्सव-2021 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में दिन में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के खादी के जुड़े प्रतिष्ठानों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही खादी महोत्सव का उद्घाटन भी करेंगे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगने वाले इस खादी महोत्सव का आयोजन 15 दिन तक होगा। इस दौरान यहां पर उत्तर प्रदेश के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान का आकलन करने का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और कई कड़े निर्देश दिए। सोमवार को समीक्षा में उन्होंने कहा कि राहत कार्य पूरी सक्रियता से किया जाए और प्रभावित लोगों की पूरी मदद की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतिवृष्टि व खराब मौसम के चलते जनहानि, पशुहानि के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकानों का आंकलन करते हुए पीडि़तों को अनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध करायी जाए। अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में डीएम फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए उसकी रिपोर्ट जल्द शासन को उपलब्ध कराएं। जिससे किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने धान क्रय केंद्रों को खुले रखने का निर्देश भी दिया। कहा कि किसानों से धान की खरीद की जाए। इस कार्य में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि धान क्रय में नमी की समस्या आए तो धान को सुखाने की व्यवस्था केंद्र पर ही की जाए। केंद्रों पर पंखे व अन्य उपकरणों की व्यवस्था कर धान को सुखाया जाए।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button