कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में जन आरोग्य मेले ने तोड़ा रिकॉर्ड: 2700 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

72 डॉक्टरों और 137 पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में लगा 228वाँ मेला, मलेरिया और डेंगू के 50 से अधिक मामले सामने आए।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनसामान्य के स्वास्थ्य कल्याण को समर्पित 228वाँ जन आरोग्य मेला 23 नवंबर 2025 को जनपद कानपुर देहात में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस वृहद आयोजन में कुल 72 डॉक्टरों और 137 पैरामेडिकल स्टाफ सहित 209 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम उपस्थित रही।

नोडल अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में कुल 2763 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 1115 पुरुष, 1062 महिलाएँ और 486 बच्चे शामिल थे। मेले में कुल 975 मरीजों का कोविड हेल्थ डेस्क पर परीक्षण किया गया, जहाँ 60 मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया, जिसमें 156 मरीजों की मलेरिया जांच में 63 मरीज मलेरिया से ग्रसित मिले, जबकि 14 मरीजों की डेंगू जांच की गई जिसमें कोई भी मरीज डेंगू से ग्रसित नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त, 54 मरीजों का नेत्र परीक्षण, 27 लोगों को अपना ब्लड ग्रुप ज्ञात करने का लाभ और 303 लोगों को तम्बाकू छोड़ने की सलाह दी गई।

टीबी रोग से पीड़ित 329 मरीज, एनीमिया से ग्रसित 214 मरीज, और उच्च रक्तचाप से पीड़ित 80 मरीजों को आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया। साथ ही, 156 गर्भवती महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज हेतु संदर्भित किया गया। यह मेला पीएचसी रूरा, रसूलाबाद, अमरौधा, हरचंदपुर, केंचुआ, मुगीसपुर, करियाझाल, बड़ागाँव, मटसाना, सरायमंजना, रंजीतपुर और कठौता जैसे केंद्रों पर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों – ज्ञानेंद्र सिंह, डीके सिंह, आइदरएक खान, सिद्धार्थ पाठक, अनूप सचान, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र पांडेय, राजीव त्रिपाठी, हर्ष मोहन सचान और अरविन्द कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: मूसानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव,नहीं हो सकी पहचान

Related Articles

AD
Back to top button