मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में किया गया जागरूक

कानपुर देहात,अमन यात्रा । रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अंर्तगत ब्लाक स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल संरक्षण ईकाई,महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेन्टर के विभिन्न कार्मिको के द्वारा होने वाले हिंसा उनके बचाव सहायता के बारे में जानकारी जनपद के अमरौधा नगर पंचायत, झींझक ब्लाक, डेरापुर ब्लाक, सरवनखेडा, मैथा विकास खण्डों आदि में दी गई। विभागीय कार्मिकांे द्वारा मिशन शक्ति का उददेश्य महिलाओ तथा बच्चो के प्रति हिंसा व प्रमुख समस्याए जैसे धरेलू हिंसा, मानसिक शारीरिक एवं भावत्मक हिंसा ऐसिड अटैक आदि के बारे में जानकारी दी गई.

इसी प्र्रकार आपात कालीन नम्बरो जैसे विमन पावर हेल्पलाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, एम्बुलेंस सेवा-108, एम्बुलेंस सेवा-102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, डायल-112 के बारे में लोगो को जानकारी दी गई। इसी प्रकार नोडल अधिकारी द्वारा कार्ययोजना के अनुरूप लैंगिक समानता दहेज कानून व धरेलू हिंसा आदि के बारे में वेबिनार/ भौतिक अभिमुखीकरण के माध्यम से जानकारी प्रदान की गयी। इसका वेबिनार का लिंक जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय के माध्यम से महिला कल्याण के जनपद स्तर के समस्त कार्मिको एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव के माध्यम से समस्त सी0डी0पी0ओ0 आंगनवाडी कार्यकत्री आदि को उपलब्ध करा दिया गया था।



