राजपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल,एक गंभीर
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर मुग़ल मार्ग पर मंगलवार को तेज रप्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर मुग़ल मार्ग पर मंगलवार को तेज रप्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक कार सवार सट्टी में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस औरैया जा रहे थे तभी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे।घायलों की पहचान वैना गांव निवासी सत्यम 15 वर्ष और प्रशांत 17 वर्ष के रूप में हुई है।हादसे के बाद घायलों को तत्काल राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर सत्यम की हालत गंभीर बताई जा रही है।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



