शिक्षाउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पीएम श्री विद्यालय भदेसा में विज्ञान-गणित की अनोखी पाठशाला: शिक्षकों ने 20 गतिविधियों से सीखे लैब संचालन के गुर

खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ, आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से बच्चों को प्रयोगात्मक पढ़ाई कराने पर जोर

कानपुर देहात। महानिदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जनपद के पीएम श्री विद्यालयों में स्थापित विज्ञान प्रयोगशालाओं के प्रभावी संचालन हेतु pm shri teacher training कार्यशाला का आयोजन किया गया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक पीएम श्री विद्यालय भदेसा में आयोजित इस एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विकास खंडों से आए विज्ञान और गणित शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों का कक्षाओं में व्यावहारिक उपयोग सुनिश्चित कराना रहा।

गतिविधि आधारित शिक्षण से बढ़ेगी बच्चों की तार्किक क्षमता

pm shri teacher training कार्यक्रम के दौरान सरवनखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और विभिन्न काउंटरों पर चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण प्रक्रिया को रोचक और गतिविधि-आधारित बनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। जब बच्चे स्वयं अपने हाथों से उपकरणों का उपयोग कर प्रयोग करेंगे, तब उनका मानसिक और तार्किक विकास तेजी से होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए उपलब्ध सरकारी संसाधनों का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

20 वैज्ञानिक गतिविधियों के जरिए शिक्षकों ने सीखे गुर

कार्यशाला में बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक प्रशिक्षण सौरभ श्रीवास्तव ने पीएम श्री विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर करने और प्रयोगशाला मद की धनराशि का पूरा सदुपयोग करने पर जोर दिया। दिल्ली की संस्था से आए मुख्य ट्रेनर सुमित शुक्ला ने शिक्षकों को करीब 20 अलग-अलग शैक्षणिक गतिविधियों को प्रयोगात्मक रूप से करके सिखाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के हित में प्रयोगशाला का नियमित संचालन करने की बात कही। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस प्रशिक्षण में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सत्यापन के साथ प्रशिक्षण हुआ संपन्न

आयोजन में मेजबान विद्यालय के शिक्षक जफर अख्तर, शशि प्रभा सचान, अनीता राय और योगेंद्र कुमार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इसके अलावा प्रशिक्षण में प्रताप भानु सिंह गौर, विरेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, विवेक कुमार यादव, अतुल कुमार शुक्ला, अमर कुमार बाजपेई, आशुतोष मिश्रा, स्वाति, आरती यादव, शालिनी मिश्रा, शबाना परवीन, संदीप यादव, प्रीती कटियार, दिनेश चंद्र पाठक और मयंक कुमार शुक्ला सहित प्रत्येक नामांकित विद्यालय के दो-दो शिक्षकों ने प्रतिभाग कर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण की। pm shri teacher training के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी।


ये भी पढे-  डीएम दफ्तर में अचानक गिर पड़ा फरियादी: कानपुर देहात कलेक्ट्रेट में हेयर डाई पीकर पहुंचा था युवक, भाई की प्रताड़ना से था परेशान


Related Articles

AD
Back to top button