कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रॉबिन हुड आर्मी पुखरायां ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद

बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके नगीनामोङ, नयापुरवा , मुसरिया गाँव के परिवारों की हर तरह से मदद के लिए स्थानीय लोगों के साथ रॉबिन हुड आर्मी की टीम आगे आ रही हैं। बाढ़ त्रासदी से जूझ रहे पीड़ितों को बीते कुछ दिनो से लगातार भोजन, सूखा राशन, दूध बिस्किट्स, ब्रेड, रस्क आदि घर-घर पहुंचाये जा रहे है।

कानपुर देहात, अमन यात्रा  : बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके नगीनामोङ, नयापुरवा , मुसरिया गाँव के परिवारों की हर तरह से मदद के लिए स्थानीय लोगों के साथ रॉबिन हुड आर्मी की टीम आगे आ रही हैं। बाढ़ त्रासदी से जूझ रहे पीड़ितों को बीते कुछ दिनो से लगातार भोजन, सूखा राशन, दूध बिस्किट्स, ब्रेड, रस्क आदि घर-घर पहुंचाये जा रहे है। मदद का जज्बा ऐसा कि बारिश से बिगड़े रास्ते भी मददगारों की राह नहीं रोक पाए हैं। कीचड़ और पानी से लथपथ रास्तों पर चलकर लोग दूरदराज गाँवों तक पहुँच रहे हैं।

ये भी पढ़े-  जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिग्विजय सिंह ने बढ़ाया गौरव

rb3

गांव के बेघर परिवारों को संकट की इस घड़ी में सहारा देने के लिए रॉबिन हुड आर्मी पुखरायाँ पीड़ित परिवारों को दैनिक ज़रूरतों की पूर्ति की इससे बाढ़ पीड़ितों को भी राहत मिल रही है।साथ ही उनसे बात करने से पता चला कि जल्दी ही वो अपने अपने घरों में रहने लगेगे। इस दौरान टीम के सदस्य अंकित सिंह, शिवा सचान, सौरभ सिंह, परिवेश सचान, हैदर, अनामिका सिंह, दानिश, माला श्रीवास्तव, देविका, श्रेष्ठा, शिवम और अमित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button