कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
जिलाधिकारी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, ईदगाह के अंदर ही अदा की गई नमाज
जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर की बेनाझाबर स्थित मरकज़ी ईदगाह में प्रातः 7:30 बजे बकरीद की नमाज़ शांतिपूर्वक अदा की गई।

- आज पूरे कानपुर महानगर में बकरीद (ईद-उल-जुहा) का पर्व शांति एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
कानपुर नगर। जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर की बेनाझाबर स्थित मरकज़ी ईदगाह में प्रातः 7:30 बजे बकरीद की नमाज़ शांतिपूर्वक अदा की गई। उन्होंने कहा कि शासन की नीति के अनुसार यह सुनिश्चित किया गया था कि बकरीद की नमाज़ सड़कों पर न होकर केवल ईदगाहों के भीतर ही अदा की जाए।
प्रशासन, पुलिस विभाग एवं शहर के धर्मगुरुओं के बीच समन्वय और संवाद के सकारात्मक परिणामस्वरूप सभी समुदायों ने इस नीति का सम्मानपूर्वक पालन किया। जनपद की समस्त ईदगाहों में नमाज़ शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।



