कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गंगा दशहरा और बकरीद पर कानपुर देहात में हाई अलर्ट: पुखरायां, भोगनीपुर और अमरौधा की सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फ़ोर्स

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर पीएसी बल के साथ पुलिस का रूट मार्च, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग और संदिग्धों पर पैनी नजर

कानपुर देहात: आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द और पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में आज रविवार को  पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा पुखरायां, कस्बा भोगनीपुर और कस्बा अमरौधा में सघन एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस का यह कदम क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए उठाया गया है।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही और थाना प्रभारी भोगनीपुर सतीश कुमार सिंह ने भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल और पीएसी (PAC) के जवानों के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने तीनों कस्बों के संवेदनशील स्थानों, स्थानीय बाजारों, चौराहों और मुख्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला। इस पैदल गश्त के जरिए व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया गया, ताकि लोग बिना किसी भय के आगामी पर्व मना सकें।

एरिया डोमिनेशन के इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से चेकिंग भी की। बिना नंबर प्लेट वाले और संदिग्ध लगने वाले वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज खंगाले गए। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में दुकानदारों और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी गंगा दशहरा और बकरीद के पावन पर्वों पर आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखें। पुलिस ने साफ तौर पर संदेश दिया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने शाहजहांपुर निनाया और जिठरौली में शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस


Related Articles

AD
Back to top button