उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी की सख्ती: नायब तहसीलदार को समय पर कार्यालय में बैठने के निर्देश

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम टुन्ना, सचेंडी निवासी राजेश ने शिकायत की कि नायब तहसीलदार सदर रिचा सचान कार्यालय में समय से उपस्थित नहीं होतीं, जिससे वह पिछले छह महीने से उनसे मुलाकात नहीं कर पा रहा है

Story Highlights
  • जनसुनवाई में शिकायत पर हुई कार्रवाई, CUG नंबर न होने पर जताई नाराजगी

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम टुन्ना, सचेंडी निवासी राजेश ने शिकायत की कि नायब तहसीलदार सदर रिचा सचान कार्यालय में समय से उपस्थित नहीं होतीं, जिससे वह पिछले छह महीने से उनसे मुलाकात नहीं कर पा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत नायब तहसीलदार को फोन किया, जिस पर उन्होंने बताया कि वह मा. इलाहाबाद हाईकोर्ट में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने यह भी पूछा कि उनका CUG नंबर क्यों नहीं लग रहा, तो तहसीलदार ने बताया कि उन्हें अब तक CUG नंबर नहीं मिला है। इस जवाब से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें समय से कार्यालय में उपस्थित रहने और नियमित रूप से CUG नंबर का उपयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि वे निरीक्षण के इंतजार में न रहें, बल्कि निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Articles

AD
Back to top button