कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील भोगनीपुर में डीएम,एसपी ने सुनीं शिकायतें,238 मामलों में 07 को मिला न्याय

जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आयोजित किया गया।जहां पर डीएम,एसपी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस दौरान कुल प्राप्त 238 शिकायतों में 07 का निस्तारण मौके पर किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आयोजित किया गया।जहां पर डीएम,एसपी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस दौरान कुल प्राप्त 238 शिकायतों में 07 का निस्तारण मौके पर किया गया।

IMG 20240803 WA0041

शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस दौरान कृषि,सिंचाई,राजस्व,पेंशन, नलकूप,विधुत,पुलिस आदि विभागों से संबंधित कुल 238 शिकायतें प्राप्त की गई।

IMG 20240803 WA0038

डीएम, एसपी ने शिकायतों को सुनकर 07 का निस्तारण मौके पर किया।शेष शिकायतों को समयबद्धता व गुणवतापूर्ण के साथ निस्तारित किए जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए।जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

IMG 20240803 WA0037IMG 20240803 WA0036

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हर फरियादी की छोटी या बड़ी समस्या को गंभीरता से सुना जाए।धरातल पर शिकायतों का निस्तारण कर समय सीमा के अंदर उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए।

IMG 20240803 WA0035

इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर सर्वेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी संजय सिंह,तहसीलदार सुनील कुमार,परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह,डीएफओ ए के द्विवेदी,उधोग विभाग नवनीत कुमार,पीडब्ल्यूडी हेमंत कुमार सिंह,सिंचाई विभाग सुरेंद्र कुमार गौतम,जे ई पुखरायां रामरूप बिंद,खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह,राजस्व निरीक्षक रामविलास पाल,थाना प्रभारी बरौर कालीचरन कुशवाहा,थाना प्रभारी राजपुर दिनेश कुमार,थाना प्रभारी सट्टी संजेश कुमार,थाना प्रभारी मूसानगर रामसिंह,थाना प्रभारी भोगनीपुर अंजन कुमार सिंह,थाना प्रभारी देवराहट ललिता मेहता समेत अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button