उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सामान लेने गए मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, मासूम गंभीर घायल

घाटमपुर थाना क्षेत्र के मेहरअलीपुर गांव में बाजार सामान लेकर वापस लौट रहे 10 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन निजी वाहन से मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा मासूम का इलाज किया गया है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के मेहरअलीपुर गांव में बाजार सामान लेकर वापस लौट रहे 10 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन निजी वाहन से मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा मासूम का इलाज किया गया है। थाना क्षेत्र के मेहरअलीपुर गांव निवासी राजकमल का 10 वर्षीय पुत्र अनुराग बाजार में सामान लेने गया था। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में आवारा कुत्तों ने मासूम पर हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मासूम का इलाज किया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button