डेरापुर में गौशालाओं का औचक निरीक्षण, कम भूसा मिलने पर नाराजगी
कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी संजू सिंह एवं एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने मंगलवार को हरामऊ व इंद्रुख गौशालाओं का औचक निरीक्षण

डेरापुर। कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी संजू सिंह एवं एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने मंगलवार को हरामऊ व इंद्रुख गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया।
हरामऊ गौशाला में 102 पशु पाए गए। यहां लगभग 9 कुंतल भूसा व 6 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर सोनू अवस्थी, रामबाबू व महेंद्र मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भूसा अपेक्षाकृत कम मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
वहीं इंद्रुख गौशाला में 95 पशु पाए गए। यहां लगभग 50 कुंतल भूसा व 11 बोरी पशु आहार उपलब्ध मिला। मौके पर केयरटेकर शिवकांत, छोटेलाल, सुनील कुमार तथा ग्राम प्रधान महेश चंद्र कठेरिया उपस्थित रहे। यहां भी साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने दोनों गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



