उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली स्थित पुष्पेय अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया

Story Highlights
  • परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
  • पुलिस ने संभाला मोर्चा,परिजनों को समझा बुझाकर कराया शांत
  • परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली स्थित पुष्पेय अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।परिजनों का आरोप था कि अस्पताल की लापरवाही के कारण जच्चा बच्चा की जान गई।मृतका की पहचान अकबरपुर के वार्ड नंबर 11 ब्रह्मनगर निवासी बलवान की पुत्री शालिनी के रूप में हुई।यह उसका दूसरा प्रसव था।अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मृतका शालिनी के शरीर में पहले से ही खून की कमी थी।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल ने पहले उसे भर्ती करने से मना कर दिया था।परिजनों और स्थानीय लोगों के विशेष अनुरोध पर शालिनी को भर्ती किया गया था।हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया।पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के स्पष्टीकरण को परिजनों के सामने रखा।इसके बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के जच्चा बच्चा के शवों को घर ले गए।

Related Articles

AD
Back to top button