कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर थाना परिसर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया गया अमृत महोत्सव

बरौर थाना परिसर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर थाना इंचार्ज ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को संबोधन भी किया

पुखरायां,अमन यात्रा। गुरुवार को बरौर थाना परिसर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर थाना इंचार्ज ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को संबोधन भी किया वहीं रात्रि के समय में सम्पूर्ण थाने को रोशनी द्वारा प्रकाशित कर खुशी का इजहार किया गया। बरौर थाने में गुरुवार को थाना इंचार्ज शिवशंकर की अगुवाई में अमृत महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर उन्होंने मौजूद लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की.

ये भी पढ़े-   परिषदीय स्कूलों के मास्टर को क्लर्क बनाने का चल रहा है महाभियान

वहीं थाना इंचार्ज के द्वारा मौजूद पुलिसकर्मियों को संबोधन भी किया गया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हुए है हम पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी तथा लगन से करना चाहिए देश को आजाद कराने में हमारे अमर शहीदों की बहुत ही अहम भूमिका रही है उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया हम उन्हे कभी भी नही भुला सकते वहीं संध्या के समय में सम्पूर्ण थाना परिसर को रोशनी से प्रकाशित कर खुशी का इजहार किया गया।इस मौके पर उपनिरीक्षक अजीत सिंह हेड मुहर्रिर अखिलेश यादव राहुल टेकचंद अमित रूबी शर्मा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button